फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकायत पर सड़क की जांच करने पहुंचे एई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव अंडहा से सिल्हुआ होते हुए खुटार तक बन रही सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के एई सुरेंद्र राठौर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में अंडहा से खुटार तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। तीन करोड़ 30 लाख 96 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण चल रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गांव सिल्हुआ निवासी रामशंकर मिश्रा ने सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं होने की शिकायत की थी।
रामशंकर मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सुबोध शर्मा, देवेश गुप्ता, विकास मिश्रा आदि ने 19 जून को गांव में लगी चौपाल में भी एडीएम न्यायिक से सड़क निर्माण सही न होने की शिकायत की। मंगलवार को गांव पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एई सुरेंद्र राठौर की जांच में सामने आया कि गांव के लोगों ने सड़क निर्माण से पहले घरों का गंदा पानी निकालने के लिए पाइप डलवाने की मांग की थी। पाइप डलवा दिया गया है। नई सड़क पर किसी ने पटेला निकाल दिया था, जिससे कुछ सड़क खराब हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें