फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार से बाइक छूने पर अधिवक्ताओं को घेरकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार से बाइक छू जाने के विवाद में दंपती ने अपने साथियों के साथ अधिवक्ता चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। दोनों को लोहे का एंगल और सरिया मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनवारीपुर बाईपास चौराहा निवासी अधिवक्ता अवनीश कुमार शर्मा ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की शाम वह अपने चाचा अमित कुमार शर्मा के साथ कार से वापस घर जा रहा था। शाम करीब छह बजे सुभाषनगर पुलिया के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था।
ओवरटेक करते समय कार एक बाइक से छू गई। बाइक पर सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी अखिलेश अपनी पत्नी रागिनी के साथ बैठा हुआ था। अखिलेश ने बाइक कार के सामने लगा दी। बाइक से उतरकर गाड़ी का फोटो खींचने लगा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर अखिलेश ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

अखिलेश ने दुकान के पास रखे लोहे के एंगल को चाचा अमित शर्मा के सिर पर मार दिया। रागिनी ने दूसरा एंगल उठाकर अवनीश के सिर पर मार दिया। चाचा बेहोश होकर वहीं गिर गए। 10-15 अज्ञात लोगों ने उन लोगों को लोहे की सरिया से मारा-पीटा। मारपीट के दौरान अधिवक्ता अमित शर्मा के 12800 रुपये वहीं गिर गए। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें