फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने खत्म कराया अधिवक्ताओं का अनशन

Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी के तबादले की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का आंदोलन सीओ से वार्ता के बाद सोमवार को समाप्त हो गया। बंडा के गांव बिराहिमपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। तहरीर देने पर पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बृहस्पतिवार को आरोपी ने कोतवाली में अधिवक्ता को गालियां दीं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने न ही इस मामले में हस्तक्षेप किया और न ही रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन

इससे नाराज अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई को हटाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता शनिवार से सीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मगर अधिवक्ता कोतवाल के न हटने तक धरना समाप्त करने के तैयार नहीं थे। इस पर सीओ सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को अधिवक्ता सुशील कुमार लल्ला, ओमपाल यादव, केएन सिंह, अनूप कंचन, सुनील सिंह, केसी राजपूत, सुधीर सक्सेना आदि से वार्ता की और हमले के आरोपियों को जल्द जेल भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें