अधिवक्ता बोले- माफी मांगें एसडीएम
बुधवार को भी अधिवक्ता एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई और उनके माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इससे तहसील में न्यायिक और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार और काम लंबित रखे जाने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर ही वे एसडीएम से वार्ता करने गए थे। वहीं, एसडीएम ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर अनर्गल दबाव बनाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उन्होंने नियमानुसार कार्य करने की बात कही थी।