फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन सड़क पर उतरे पुवायां के वकील

Fri, 16 Jan 2015 12:22 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद को लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने आदि मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के दूसरे दिन सिविल बार एसोसिएशन के वकील सड़क पर उतर आए। उन्होंने शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पाकर एसडीएम लालबहादुर ने मौके पर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया। इसके बाद वकीलों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला और महामंत्री ओमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम वकील शाहजहांपुर मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे। जहां पर उन्होंने मांगें पूरी करने को लेकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी पाकर एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम खुलवाया। वकीलों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि पड़ोसी जनपद लखीमपुर और हरदोई लखनऊ से जुडे़ हुए है, जबकि शाहजहांपुर के लोगों को इलाहाबाद के लिए चार सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद डग्गामार वाहन चलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल बंद कराने की मांग की। इस दौरान मनोज पटेल, सुनील सिंह, केएन सिंह, अनूप कंचन, सुधीर सक्सेना, रामरेश सिंह, रामऔतार, केसी राजपूत, मुकेश भारद्वाज, बलवीर सिंह, अमरपाल गर्चा, संजीव कुमार सहित तमाम वकीलों के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद वकीलों ने बैठक का आयोजन करते हुए शनिवार तक के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी। महामंत्री ओमपाल यादव ने बताया कि सोमवार को आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें