फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अशफाकनगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सदर तहसील परिसर में शनिवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान हुई सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल मिश्र ने कहा कि साथी अधिवक्ता के साथ वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने वाले सदर थाने की आशफाक नगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह लोग अपना क्रमिक अनशन समाप्त नहीं  करेंगे। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन लोगों को क्रमिक अनशन पर बैठना पड़ रहा है और यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती। क्रमिक अनशन पर अशोेक यादव, घनश्याम किशोर मिश्र बैठे। सभा के दौरान रज्जनबाबू मिश्रा, राजेश कांत, दिनेश सक्सेना, उमेश कुमार, विनोद श्रीवास्तव,  मुकेश वर्मा, संजीव, ह्दयेश सक्सेना, राजीव दीक्षित, महेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें