फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों का सावधानी बरतने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में अगले दो दिनों में चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और तूफान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन एवं जिला खरीद अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा ने किसानों से अपील की है कि यदि वे धान बेचने के लिए मंडी या ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित क्रय केंद्रों पर आने वाले हैं तो अगले दो दिनों तक धान घर पर ही सुरक्षित रखें। प्रशासन ने कहा है कि मौसम अनुकूल होने के बाद ही धान को बिक्री के लिए क्रय केंद्रों पर लाया जाए। इससे बारिश और नमी के कारण धान की गुणवत्ता खराब होने से बचाई जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें