फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साहसिक क्रियाकलाप व कैंप फायर का स्काउट गाइड ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को स्काउट गाइड की जनपदीय रैली का रंगारंग आगाज हो गया। पहले दिन प्राथमिक चिकित्सा, शारीरिक प्रदर्शन, साहसिक क्रियाकलाप तथा कैंप फायर की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें स्काउट गाइड ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं की घोषणा रैली के समापन पर की जाएगी।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन व स्काउट ध्वज फहरा कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्यायुक्त व डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने कहा कि स्काउट और गाइड की विश्वस्तरीय संस्था छात्र-छात्राओं में ईमानदारी, साहस और देशभक्ति की भावना का विकास करती है।
स्काउट एवं गाइड कम संसाधनों में अपने को सशक्त बनाते हैं तथा समाज की सेवा करते हैं। विशिष्ट अतिथि व बीएसए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट और गाइड के सर्वांगीण विकास के लिए यह संस्था अति उत्तम है तथा इसके माध्यम से स्काउट और गाइड समाज को नई दिशा देते हैं। इससे पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथि का स्वागत माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक व सचिव प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, मेजर अनिल कुमार मालवीय, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दविंदर कौर, केके शुक्ला, मिहिर फिलिप्स, कैप्टन जयप्रकाश सिंह, सुमन गंगवार, शाइस्ता नसीम, मोहम्मद इरफान, डॉ. सरिता गुप्ता, करुण कुमार पांडेय, डॉ. मीना जैन, उमेश कुमार दीक्षित, डॉ. श्वेता सिंह, मोहम्मद कमर, डॉ. प्रेम चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्काउड गाइड रैली के उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें