राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी आईटीआई में चार चरणों के तहत प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, लेकिन अब भी 193 सीटें खाली हैं। जिन पर प्रवेश लिया जाना है, इसके लिए आवेदकों को एक मौका और दिया गया है।
प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई चतुर्थ चरण फेज–2 के तहत प्रवेश सत्र अगस्त-2023 में प्रवेश की कार्यवाही चार चरणों में 23 सितंबर को पूरी की जा चुकी है। चतुर्थ चरण प्रवेश के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से चतुर्थ चरण प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक तक बढाई गई है। जिसके अनुसार परिषद के पोर्टल www.scvtup.in पर सात अक्तूबर तक अभ्यर्थी पुनः आईटीआई का नवीन आवेदन-पत्र ऑनलाइन भर सकते थे। अब चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रैंक स्लिप नजदीकी आईटीआई में जमा कर दें। उसी के आधार पर नौ अक्तूबर को पूर्नांह्न 11 बजे से संस्थान में अपने सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर वॉक इन सिद्धांत के आधार पर मेरिट के क्रम में आवंटन एवं प्रवेश की सभी कार्यवाही नोडल आईटीआई में संपादित की जाएगी। शाम को पांच बजे तक प्रवेश के बाद सीटों के रिक्त रहने पर नोडल आईटीआई में वॉक इन सिद्धांत के आधार पर पहले-आओ पहले-पाओ क्रम में प्रवेश की कार्यवाही 10 अक्तूबर को पूर्वाह्न दस से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक अभिलेखों, जाति, निवास, आधार, चार फोटो, प्रशिक्षण-काशनमनी शुल्क सामान्य, ओबीसी-780 रुपये, एससी, एसटी-300 रुपये के साथ रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नौ अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।