फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां ने कहा-बेटे को न्याय मिल गया, हत्यारी बहू की फांसी के लिए करती थी दुआ

Sun, 08 Oct 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की बुजुर्ग मां वंश कौर ने कहा कि वह हमेशा दुआ करतीं थीं कि उनके बेटे की हत्यारों को फांसी की सजा मिले। भगवान ने आज हमारी बात सुन ली। आज बहुत खुश हूं। जज साहब को बहुत धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने इतना अच्छा फैसला सुनाया। इस घटना से मुझे तो इंसाफ मिला है। इसके साथ ही अन्य माताओं को भी इंसाफ मिला है। ऐसी महिला की वजह से अन्य माताओं के बेटों को जान का खतरा नहीं रहेगा। वकील समेत क्षेत्र के लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया। इसकी वजह से मैं यह लड़ाई जीत पाई।
विज्ञापन


चाहे जितना शातिर हो हत्यारा, कानून से बच नहीं सकता: सुखजीत हत्याकांड में जालंधर के अधिवक्ता अशोक कुमार खन्ना ने भी पैरवी की थी। फैसले के बाद उन्होंने कहा कि मुजरिम चाहें कितना भी शातिर हो, वह कानून से बच नहीं सकता है। फैसले से लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास और दृढ़ होगा।

परिजनों ने एसपी मिलकर आभार व्यक्त किया: कोर्ट का फैसला आने के बाद सुखजीत की मां वंश कौर परिजनों और अधिवक्ताओं के साथ एसपी अशोक कुमार मीणा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसपी का आभार व्यक्त किया। कहा कि पूरे मामले में पुलिस टीम का बहुत अधिक सहयोग रहा। इसकी वजह से उन लोगों को न्याय मिल पाया है।
विज्ञापन


सुखजीत सिंह की बहन कोमलजीत कौर ने कहा कि जिस महिला ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया, उसे फांसी की सजा ठीक ही मिली है। ईश्वर का यही न्याय है। भगवान ने बहुत अच्छा इंसाफ किया है। रमनदीप कौर को फांसी होना गलत महिलाओं के लिए सबक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें