फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रशासन का अनुरोध ठुकराया, भूख हड़ताल व धरना जारी

Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में रामगंगा नदी के वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल की मांग को लेकर धरना देते लोग। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। रामगंगा के वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन और भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासनिक अफसरों के अनुरोध को भी कार्यकर्ताओं ने ठुकरा दिया। हालांकि, लखनऊ तक पदयात्रा कार्यक्रम को 20 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के कार्यकर्ता धरने और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर डटे हैं। मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में भाकियू के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रविवार से लखनऊ तक पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर तहसीलदार पैगाम हैदर शाम को नाव से रामगंगा पार कर धरना स्थल पर पहुंचे।
मांग पर उचित कार्यवाही के लिए तीन दिन का समय मांगा। साथ ही धरना व भूख हड़ताल स्थगित करने का अनुरोध किया। भाकियू नेता नरेंद्र सोमवंशी ने बताया कि तहसीलदार की मांग पर 20 दिसंबर तक का समय देकर लखनऊ की पद यात्रा स्थगित कर दी गई, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

तय तिथि तक कार्यवाही नहीं होने पर कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे। धरना में यूनियन के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, नगर प्रभारी अतुल सिंह, जिला प्रभारी अनुज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा शामिल रहे। सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी की अगुआई में तमाम कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें