फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामपुर में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद प्रशासन हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामपुर में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। इससे निपटने के लिए बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में बर्ड फ्लू बीमारी का कोई केस नहीं है फिर भी सावधानियां एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अपने दायित्वों के निर्वहन करने एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप को निर्देश दिए कि जनपद में कुक्कुट पालकों के लगातार संपर्क में रहें।
संचालित कुक्कुट फार्मों की सघन निगरानी कराई जाए और वन विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें। पक्षियों की आकस्मिक एवं असाधारण मृत्यु की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत इसकी सूचना दें। पक्षियों के सैंपलिंग कार्य में तेजी लाई जाए। जांच के लिए सैंपल बरेली और भोपाल भेजे जाएं। जनपद में बर्ड फ्लू की स्थिति होने पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय निकाय एवं राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को दायित्व सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

सीवीओ को निर्देश दिए कि पीपीई किट एवं फेस मास्क आदि सामग्री पर्याप्त मात्रा में बनाएं रखें। सीएमओ डाॅ. विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक तहसील पर रैपिड रेस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है। डीएम ने सभी को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें