फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति के नाम रही बैडमिंटन प्रतियोगिता

Fri, 04 Dec 2015 10:23 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय में शुक्रवार से वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता और पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन से हुआ। छात्राओं ने इसमें बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। उधर, कॉलेज परिसर में ही आर्या रेंजर्स शिविर शुरू किया गया। इस दौरान छात्राओं को प्रशिक्षक कंचन अवस्थी और रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीलम अग्रवाल ने छात्राओं को वीपी-6, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, सैल्यूट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने छात्राओं से परिचय प्राप्त कर और ध्वज फहराकर दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। रेजर्स कैंप में आकांक्षा मिश्रा, रेखा, अलका, श्रेया, सरोज यादव, प्रतिभा देवी, लक्ष्मी देवी, अर्चिता पांडेय, नेहा कौर, दुर्गा देवी, पिंकी पाल, सरिता त्रिपाठी, रेखा देवीे, आंचल, नम्रता पाल, रश्मि सिंह, नेहा सिंह आदि  का योगदान रहा।
वहीं, क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकल मुकाबले में अदिति यादव विजेता, महिमा सिंह उप विजेता और महलका ने तृतीय स्थान पाया। डबल्स में सौम्या अवस्थी और इंद्राक्षी पांडेय विजेता रहीं। मीनाक्षी गुप्ता और सोनाली की जोड़ी उप विजेता बनी। सोनाली और पिंकी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी संजीवनी मानेकर, डॉ. कनक रानी, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. राजेश आदि का योगदान रहा।   
विज्ञापन


खो-खो में उप विजेता बन लौटे जीएफ के खिलाड़ी
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की टीम उपविजेता बनकर लौटी है। वापसी पर महाविद्यालय में टीम का स्वागत किया गया।
क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि वर्धमान कॉलेज बिजनौर में हुई प्रतियोगिता में उनकी टीम का फाइनल में मेजबान कॉलेज से ही हुआ था, जिसमें वर्धमान कॉलेज विजेता और जीएफ कॉलेज उप विजेता रही। टीम की वापसी पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम मैनेजर डॉ. तारिक खान की देखरेख में टीम का नेतृत्व राहुल सिंह ने किया। टीम में करनेस, सूरज यादव, लुकमान, किशन कुमार, सोवरन पाल, राम गोपाल, आरिफ, फरहान, सहीम, अमन खान, इमरान, आकाश बाबू आदि शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. रहबर अली, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. आसिफ खान, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. मोहसिन खान, डॉ. अरशद खान, डॉ. जीए कादरी, डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. अबुल हसनात आदि मौजूद रहे।


नेट परीक्षा में मृदुल ने मारी बाजी
शाहजहांपुर। मोहल्ला गौहरपुरा निवासी मृदुल शुक्ला ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। रामदेव शुक्ला के पुत्र मृदुल बरेली कॉलेज बरेली से एसएलबी और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस से एलएलएम उत्तीर्ण कर नेट परीक्षा में शामिल हुए थे।

एनटीआई छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
शाहजहांपुर। नेव तकनीकी संस्थान (एनटीआई) में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी टाटा मोटर्स के मैनेजर एचआर विकास गुप्ता ने लिखित परीक्षा के आधार पर 73 छात्रों का चयन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दानिश सिद्दीकी ने बताया कि चयनित छात्र इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिष्ट ट्रेड के हैं। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के मैनेजर एम्प प्रणव मिश्रा ने छात्रों को तकनीकी टिप्स भी दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में वर्ष 2011 के एनसीवीटी प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए हैं। संबंधित छात्र किसी भी कार्य दिवस में अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट में सुधीर जॉन, स्टार्लिंग, एके फिलिप एलेक्जेंडर, अनिल आर सिंह, मो. अहमद, अतीकुर्रहमान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें