फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एडीजी

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढेरा में संभ्रांत नागरिकों की बैठक को संबोधित करत - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। होली एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र ने थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा में संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव एवं त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए लोगों के सुझाव मांगे एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध रहें, जरूरी है कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र गांव चौढ़ेरा पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय चौढ़ेरा में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि होली एवं पंचायत चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में जनता का भी फर्ज बनता है कि वह पुलिस का सहयोग करे। कहा कि पंचायत चुनाव के लिए 19 बिंदुओं पर कार्य करने के लिए पुलिस को शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इनमें जाति के आधार, शराब, डरा धमका कर पैसे देकर प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों पर नजर रखी जाएगी और उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शस्त्र के धंधेबाजों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े। पुलिस द्वारा बवालियों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। यदि पुलिस द्वारा भी यह कार्रवाई नियमानुसार नहीं की जा रही है तो इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवश्य दें। एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि पुलिस और पब्लिक एक ही है। उनका उद्देश्य भी एक है। कहीं कोई अपराधी घटना ना हो, यदि घटना हो जाती है तो उसका तत्काल अनावरण किया जाए और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी प्रवीन कुमार समेत भाजपा नेता शरद कुमार सिंह, नवनीत सिंह, संतोष शुक्ला, श्याम बाबू दीक्षित, सर्वेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पीस कमेटी की बैठक में शामिल होने आए ग्रामीण की साइकिल चोरी
गांव चौढेरा में पीस कमेटी की बैठक में शामिल होने आए गांव दनियापुर निवासी रमेश कुमार की साइकिल चोरी हो गई। अहम बात यह है बैठक स्थल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पीड़ित रमेश ने बताया कि उसने अपनी साइकिल स्कूल के बाहर खड़ी की थी। जब बैठक खत्म होने के बाद वहां पहुंचा तो साइकिल गायब मिली। पीड़ित ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें