फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रबी फसलों की बोआई के लिए जिले में पर्याप्त उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रबी की फसलों की बोआई को देखते हुए प्रशासन की ओर से जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की निजी एवं सहकारी क्षेत्र में पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है।
विज्ञापन

फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर बैनर लगाकर उर्वरकों की उपलब्धता एवं दरें अंकित की गईं हैं। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों का क्रय करें।
बताया गया कि सोमवार को मै.चंबल फर्टिलाइजर कंपनी से 1689 टन की रैक निजी एवं सहकारी क्षेत्रों के लिए मिल गई है। वर्तमान में जनपद में 7161 टन डीएपी और 12929 टन एनपीके उपलब्ध है। कृषकों की समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके नंबर- 8429400522 व 8429400585 हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें