फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नहीं मिले आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते जिला अग्निशमन अधिकारी। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीजीआई, लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार शाम को राजकीय मेडिकल में अग्निशमन विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जांच में पाया गया कि मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड से निपटने की व्यवस्था सिर्फ अग्निशमन यंत्रों के भरोसे है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएल पटेल टीम के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। टीम ने ट्रामा सेंटर, एनआईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, ओटी और ईएनटी में अग्निशमन की व्यवस्थाओं को देखा। अभी तक यहां पर आग बुझाने के और कोई इंतजाम नहीं हो पाए हैं। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएल पटेल ने बताया कि आग बुझाने की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन से अन्य व्यवस्थाओं के लिए पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही बजट आने के बाद व्यवस्था की जाएगी।

अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएल पटेल ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में छत के ऊपर पानी की टंकी होनी चाहिए। इसके साथ अंडरवाटर टैंक होना चाहिए। पूरे अस्पताल में पाइप लाइन बिछी होनी चाहिए। इसके अलावा भीड़ वाले स्थानों पर पाइप लगाने के लिए प्वाइंट होने चाहिए। स्मोक डिटेक्टर होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें