अपर गन्ना आयुक्त के कार्यभार ग्रहण कराने के दौरान डॉ. सुधीर शुक्ल। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ल को उप्र गन्ना शोध परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार शासन ने दिया है। उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
परिषद के निवर्तमान निदेशक डाॅ. सुधीर शुक्ल ने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र देकर शासन से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। डाॅ. सुधीर ने गन्ना शोध परिषद के निदेशक के रूप में 15 फरवरी 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने 14 माह के कार्यकाल में किसानों को मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से नवीन गन्ना किस्म कोशा 17231 का 89 लाख सिंगल बड और 15004 मिनी सीड किट किसानों में वितरित कराईं। उन्होंने संस्थान में एक गुड़ विक्रय केंद्र खुलवाया। उनके कार्यकाल में छह संस्थानों के साथ समझौता भी किया। इससे शोधार्थी दूर न जाकर गन्ना शोध संस्थान में प्रशिक्षण पा सके।
शनिवार को उनकी विदाई के अवसर पर वर्तमान निदेशक वीके शुक्ल ने कहा कि डाॅ.सुधीर शुक्ल भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में ही रहेंगे। हम समय-समय पर इनके शोध अनुभवों का लाभ लेते रहेंगें।