फिल्म अभिनेता राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के बीच शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में होली खेलने पहुंचे। उन्होंने होलिका में आखत डालने के साथ ही ग्रामीणों के साथ होली खेली। राजपाल यादव ने 'होरी खेले रघुवीरा अवध में...' गाने पर गांववालों के साथ जमकर डांस किया। कुछ दिन पहले अभिनेता अपनी भतीजी की शादी में यहां आए थे।
बुधवार को तड़के ही अभिनेता राजपाल यादव अपने गांव में पहुंच गए थे। उन्होंने गांव में होलिका में आखत डाले। इसके बाद अपने आवास पर आने वालों से मुलाकात की। शहर समेत आसपास के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। लोगों के गुलाल लगाकर अभिनेता ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद होली गीतों पर नृत्य किया। उन्होंने गांव के लोगों के साथ भी डांस किया। लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाएं।