फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: आमने-सामने आए भाकियू और हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता, थाने के गेट पर दिया धरना

Thu, 24 Sep 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर दिया धरना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में मारपीट के विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचने पर नोकझोंक हो गई। वहीं, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शाम को थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


हिंदू युवा संगठन के राघव श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार रात भाकियू कार्यकर्ता आलोक मिश्रा आदि उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर एक अस्पताल ले गए। वहां 20-25 लोगों ने एकराय होकर उनकी पिटाई की। आरोप है कि पिटाई का वीडियो भी बनाया गया और सोने की चेन आदि छीन ली गई।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अनुज मिश्रा कई कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने राघव श्रीवास्तव समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि वे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर आदि के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के गेट पर दिया धरना 
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद शाम करीब सात बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।

सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक थाने पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाकर दोनों पक्षों से बातचीत की। रात करीब आठ बजे तक वार्ता चलती रही। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने तीन दिन तक कोई कार्रवाई न करने और इस दौरान आपस में बातचीत कर विवाद को शांत करने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें