थाने के गेट पर दिया धरना
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद शाम करीब सात बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।
सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक थाने पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाकर दोनों पक्षों से बातचीत की। रात करीब आठ बजे तक वार्ता चलती रही। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने तीन दिन तक कोई कार्रवाई न करने और इस दौरान आपस में बातचीत कर विवाद को शांत करने की बात लिखकर दी है।