देवकली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संंगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह सुनासिर नाथ धाम जाकर वहां गोमती नदी की सफाई की।
सफाई अभियान सुबह आठ बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चला। कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के नगर प्रचारक सृजन शुक्ला के नेतृत्व में नदी में डाला गया कूड़ा-कचरा और विसर्जित की गई सामग्री बाहर निकाली। बाद में शिव मंदिर में मनौतियां मांगने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पाॅलिथीन बांधकर उनकी लगाई गईं गाठें खोलीं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की कि पाॅलिथीन सहित कूड़ा-कचरा और पूजा सामग्री नदी में नहीं डालें। सफाई अभियान में राजन, अमरजीत, प्रतीक, सुबोध, मोहित, सुमित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद