शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महानगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने निर्देश दिए कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जाए। विशेष रूप से नाला-नाली की सफाई पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जाए। कूड़ा उठान की व्यवस्था को समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखी जाए।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद