फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मंडी समिति में लगभग दो करोड़ से होने वाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठने के बाद गाजियाबाद से आई जांच टीम ने प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए हैं। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में करीब 20 दुकानों व रोड निर्माण के लिए शासन की ओर से स्वीकृत दो करोड़ की धनराशि से काम चल रहा है। सड़कों के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। निर्माण के दौरान ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे लेकिन स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के बाद कुछ व्यापारियों ने इसकी शिकायत कर दी।
जांच के लिए गाजियाबाद से पहुंची एनएबीएल प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर सड़क निर्माण की मोटाई की जांच की तथा इसके निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए दो-तीन नमूने लिए। इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए साथ ले गए। मंडी समिति के जेई रामरतन ने बताया कि गुणवत्ता की जांच करने गाजियाबाद से टीम आई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें