फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभियान चलाकर कार्रवाई की, सात वाहन सीज किए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चेकिंग अ​भियान चलाते टीएसआई व एआरटीओ। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बढ़ते सड़क हादसों के बीच परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सात वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया गया। इसके अलावा दो ऑटो रिक्शा का क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में चालान किया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

हादसों में प्रदेश में जिला सबसे ऊपर होने और हाईवे पर नियमों की अनदेखी को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए यातायात प्रभारी विनय पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम और पीटीओ आरपी गौतम ने चेकिंग अभियान चलाया।
एआरटीओ के अनुसार, पांच निजी वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। एक ओवरलोड मालवाहक को थाना रामचंद्र मिशन और एक बस को सेटेलाइट बस स्टैंड पर सीज कर खड़ा कराया गया। एक अन्य बस का चालान किया गया। इसके साथ ही दो ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

शाहजहांपुर में चेकिंग अभियान चलाते टीएसआई व एआरटीओ। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें