फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा के बेसिक स्कूलों के सात शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली की छुट्टियों में घर गए बेसिक स्कूलों के शिक्षकों ने अभी तक वापसी करने का मन नहीं बनाया है। स्कूल से बिना किसी सूचना के नदारद चल रहे ऐसे सात शिक्षकों को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल से अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि यह मामला विकास खंड बंडा का है, इसलिए बीएसए ने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को हटाकर उन्हें कटरा-खुदागंज क्षेत्र में पदस्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल के व्हाट्सएप पर शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने तत्काल जांच कराने केे लिए जिला समन्वयक समेकित को क्षेत्र में भेजा। उनके स्थलीय निरीक्षण के बाद मिली आख्या के आधार पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुनहा खमरिया के शिक्षक आधीन, प्राथमिक स्कूल कूरा की शिक्षिका देवीसिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगहापुर कुरसंडा के शिक्षक आयुष कपिल, प्राथमिक स्कूल खरगापुर के शिक्षक समीर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर गंगा के इंचार्ज प्रधान अध्यापक आनंद कुमार, उच्च प्राथमिक स्कूल कमालपुर की शिक्षिका सरोज देवी, प्राथमिक स्कूल नवाबपुर चौरा के शिक्षक योगेंद्र कुमार और प्राथमिक स्कूल कमालपुर के शिक्षक बृजमोहन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए ने बताया कि इनके अलावा प्राथमिक स्कूल खरगापुर के शिक्षामित्र महेंद्र कुमार और प्राथमिक स्कूल गुनहा खमरिया के शिक्षामित्र अमर सिंह के अनुपस्थित मिलने पर उनकी संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसए ने बंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज को क्षेत्र से हटाकर कटरा-खुदागंज ब्लाक में पदस्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें