फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया,दुकानदारों से हुई नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। एसडीएम और सीओ जलालाबाद के नेतृत्व में शनिवार को नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों और टीम के बीच नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए 29 अगस्त तक की मोहलत दुकानदारों को दी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। शनिवार को सीओ ब्रह्मपाल और एसडीएम धीरेंद्र मौर्य एवं ईओ दयाशंकर वर्मा ने पुलिस के सहयोग से जेसीबी लेकर खोखा दुकानों को तालाब में उलटवा दिया। बस अड्डा तिराहा पर लगी मुकेश शर्मा कि मोबाइल की दुकान गिरवा दी। आरोप है कि कई मोबाइल टूट गए हजारों रुपये का नुकसान हो गया। इसी प्रकार सैनिक बिल्डर्स की गिट्टी मोरंग सड़क पर फिकवा दी गई।
आरोप है पास में ही सभासद की खोखा दुकान को नहीं हटाया गया इसी प्रकार एक थाने के सामने भी पक्षपात किया गया कुछ लोगों को सिफारिश पर सामान हटाने का समय भी दे दिया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों के विरोध करने पर उन पर पुलिस का डंडे भी चला। इससे दुकानदारों में खासा रोष है। सीओ ने कहा कि किसी को डंडे से नहीं पीटा गया। पूर्व सूचना के बाद अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें