फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत किनारे लगे तारों में करंट छोड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव बिजौरा बिजौरिया के मुन्नालाल की पत्नी जसोदा देवी ने खेत किनारे तार लगाकर करंट छोड़ने वाले किसान पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जसोदा देवी ने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर को उनके पति गांव के ही दो लोगों के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। रास्ते में गांव हिम्मतपुर के एक किसान ने अपने खेत किनारे तार लगाकर करंट छोड़ रखा था। जिसमें एक तार टूटा था। तार से उनके पति को करंट लग गया। साथ में मौजूद लोगों ने उनके पति को बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन

अब तक पति का इलाज चल रहा होने के कारण वह रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सकीं। उन्होंने किसान से पति का इलाज कराने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। जसोदा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें