फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। शुक्रवार शाम पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लघंन करने के मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह गश्त पर थे। इस दौरान तमाम लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूमते दिखे। पुलिस टीम की मदद से लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। उनसे घूमने का कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

पकड़े गए मोहल्ला नरायनपुर निवासी हेतराम, हामिद, गोपाल, पूर्वी गढ़ी निवासी हेमू, इंदिरानगर निवासी मुकेश गुप्ता, गांव सौफरी निवासी राजीव और जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव अंगदपुर निवासी आसिफ खां को मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने लॉकडाउन तक लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। संवाद
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार और चौक कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने बताया कि अशफाकनगर चौकी प्रभारी राकेश यादव ने नाजिर और शाहीन निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, रमेश निवासी मोहल्ला लाला तेली बजरिया, बृजेश निवासी सैनिक कॉलोनी, असलम निवासी तारीन जलालनगर, अवैज निवासी मोहल्ला दिलाजाक, नितिन निवासी मोहल्ला चौकसी, इमरान निवासी मोहल्ला गदियाना, पंकज निवासी मोहल्ला रोशनगंज थाना चौक कोतवाली, रहीम निवासी मोहल्ला हाथीथान के खिलाफ धारा 188/269 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। वहीं चौक कोतवाली पुलिस ने रामसिंह यादव निवासी मोहल्ला खलील शर्की के खिलाफ बेवजह घर के बाहर घूमने पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें