फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दस मई से शुरू होगा वाहनों का अधिग्रहण, सफर करना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 13 मई को होने वाले मतदान के लिए करीब 2500 हल्के व भारी वाहनों को लगाए जाने से आने वाले दिनों में सफर करना मुश्किल होगा। मतदान से पहले ही वाहनों के अधिग्रहण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में परिवहन निगम की 24 बसों को चुनाव के लिए भेजा गया है। लंबी दूरी के मार्ग से हटाई गईं बसों के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। दस मई से सफर करना अधिक मुश्किल हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मतदान के लिए 2500 वाहनों को लगाया गया है। इनमें आठ सौ बसें, मिनी बस, ट्रक आदि लगाए हैं। 1200 छोटे वाहन लगाए गए हैं। पांच सौ अन्य वाहनों को लगाया है। इन वाहनों का अधिग्रहण दस मई से शुरू कराते हुए खड़ा करा लिया जाएगा।
अनुबंधित बसों, जीप, मैजिक समेत अन्य वाहनों का अधिग्रहण होने से यात्रियाें के लिए बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। उन्हें सफर करने के लिए वाहन तक मिलना मुश्किल है। ऐसी स्थिति में चार से पांच दिन तक आमजन के लिए वाहन दाैड़ना संभव नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतें आएगी।
विज्ञापन

शाम को बसें नहीं, रोज उमड़ रही भीड़
-रोडवेज की बसों को लंबी दूरी के मार्ग से हटाकर चुनाव में भेजने की वजह से यात्रियों के सामने दिक्कत आ रहीं हैं। रात में बसें नहीं होने से यात्रियों की बस स्टैंड में भारी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


मतदान के लिए अनुबंधित बसों को लगाया जा सकता है। ऐसे हालात में यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराने का खाका तैयार कर रहे हैं।
आरएस पांडेय, एआरएम

-2500 वाहनों को अधिग्रहण किया जाएगा। संबंधित वाहन चालकों को पुलिस के जरिये नोटिस भेज दिए गए हैं। सड़क पर मिलने वाले वाहनों को नोटिस दे भी रहे हैं।
शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ-प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें