फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला से ठगी में सहयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण करने के आरोपी बरेली जिले के थाना फतेहगंज के मोहल्ला अंसारी निवासी जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक रविशंकर ने यादव ने बताया कि 11 मई को महिला ने बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव खडऊआं निवासी सचिन शर्मा को नामजद किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सचिन ने अपना पहचान छिपाकर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताया। वादिनी व उसके परिजनों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लगभग 30 लाख रुपये और जेवरात हासिल कर लिए।
उसकी बैंक की नौकरी छुड़वाकर कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर एवं अन्य फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए। आरोप है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी सचिन शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना में प्रकाश में आए जितेंद्र शर्मा को भी दबोच लिया। उस पर मुख्य अभियुक्त का पिता बनकर पीड़िता से व्हाट्सएप कॉल कर झांसा देने का आरोप लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें