फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल चोरी के आरोपी ने बिजली कर्मचारी को लाठी-डंडों से पीटा, उपचार के दौरान मौत

Thu, 06 Mar 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में दो पक्षों में बुधवार दोपहर हुई मारपीट में घायल अखिलेश कुमार (30 वर्ष) की मौत हो गई। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी अखिलेश कुमार सिंधौली में बिजली निगम में कुलीमैन थे। अखिलेश का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। अखिलेश ने क्षेत्र के एक युवक पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था। इससे नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोगों ने बुधवार दोपहर अखिलेश को लाठी-डंडों से पीट दिया था। 

परिजनों ने अखिलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह अखिलेश की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई विमलेश की ओर से बुधवार को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि धारा को तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें