खुटार। गांव छापबोझी निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की रात आठ बजे वह खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इस बीच गांव का सुरेंद्र उनके पास आया और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रामनिवास को गर्दन पकड़कर पटक दिया और लात, घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। उसने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद