कलान। क्षेत्र के गांव भूमि खेड़ा निवासी सनी कुमार जाटव ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र निखिल गांव के एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री और ओंकार के 12 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ बृहस्पतिवार को कलान गए थे। तब से ये तीनों घर नहीं पहुंचे हैं। रिश्तेदारियों और परिचितों के घर भी इन तीनों का कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र के अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद