फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हंसपुर में बाइक सवारों पर फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव हंसपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे वह अपने पुत्र अभिजोत सिंह के साथ खेत पर थे। तभी जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी का रहने वाला एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर उन्हें और उनके पुत्र को जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने पुत्र के साथ भागकर जान बचाई। रात में नौ बजे पीड़ित कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और एक नामजद, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। फायरिंग की घटना फर्जी पाई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें