फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज में ऑटो मांगने का आरोप, पति सहित छह पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव कनपारा के रामऔतार की पुत्री रूपा देवी ने दहेज में ऑटो मांगने के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूपा देवी ने बताया कि उनकी शादी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव त्रिकाटा टप्पा गोकन निवासी मोनू के साथ 12 मई 2025 को हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति मोनू, सास रामवती, जेठ गोकुल, डालचंद्र, रामकिशोर, ननद रूपा देवी दहेज में ऑटो रिक्शा मांगने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने 18 जनवरी को पीटकर मंगलसूत्र, कुंडल छीन लिए और पति उनको मायके के बाहर छोड़ कर चले गए। 24 जनवरी को पंचायत में भी आरोपी बिना दहेज लिए उनको ले जाने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के रिपोर्ट न लिखने पर रूपा देवी ने सीओ को प्रार्थनापत्र दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें