शाहजहांपुर। शहर की चौक कोतवाली क्षेत्र से फर्जीवाड़ा कर एक प्रतिष्ठित दिवंगत डॉक्टर के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
मोहल्ला बक्सरिया निवासी अमित मेहरोत्रा ने तहरीर में बताया कि उनके पिता का बंबा वाले के नाम से केरूगंज में अस्पताल संचालित था। छह जनवरी को पिता की मौत के बाद से अस्पताल बंद कर दिया गया। आरोप है कि कुछ लोग डॉक्टर बंबा वाले नाम से आईडी बनाकर पिता के अस्पताल का लाभ उठा रहे हैं। सर्पदंश उपचार सहित चिकित्सकीय सेवाओं का प्रचार किया जा रहा है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद