फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चबूतरा तोड़ने का आरोप, आरोपियों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
जलालाबाद तहसील में तहसीलदार अनुराग दुबे को ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव फरीदापुर में जिंद बाबा स्थान के पास बने धर्मशाला के चबूतरे को गांव के ही कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण तहसीलदार अनुराग दुबे से मिले और डीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री मुनिराज के नेतृत्व में तहसीलदार से मिले रतीराम, शेरबहादुर, रघुवर, दयाराम आदि ने बताया कि उनके गांव में वर्षों पुराना जिंद बाबा का स्थान है। इससे गांव तथा आसपास क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ग्रामीणों ने वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आपसी सहयोग से धर्मशाला का निर्माण कराया था। कुछ दिन पहले विधायक निधि से वहां चबूतरे का निर्माण करवाया गया। बताया कि गांव के ही दो-तीन लोगों ने वह जमीन अपनी बताते हुए चबूतरा बनने का विरोध किया लेकिन उनकी नहीं चली।
आरोप है कि बुधवार को उन्हीं लोगों ने चबूतरे व धर्मशाला को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहसीलदार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें