फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने छात्र पर जानलेवा हमले के आरोपी थाना तिलहर क्षेत्र के पिंगरा-पिंगरी गांव निवासी अर्पण सिंह को मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर लखीमपुर खीरी जिले के थाना सिंगाही क्षेत्र के दलराजपुर गांव स्थित जसपाल सिंह के मकान के बाहर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मोहल्ला खलीलशर्की निवासी हिमांशु तिवारी ने 24 दिसंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह 23 फरवरी की शाम 5:40 बजे विनोबा भावे इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे। कनौजिया अस्पताल पर मोमोज खाने के लिए रुका था। इतने में दो बाइक से आए पांच लोगों ने हमला कर दिया। सुखमन व प्रीत ने धारदार कृपाण निकालकर जान से मार देने की नीयत से गले पर प्रहार किया। आत्मरक्षा में वह लहूलुहान हो गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में अर्पण सिंह का नाम प्रकाश में आया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें