फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती को अपहृत कर ले जाने के मामले में आरोपी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। होली से पहले दो मार्च को एक गांव की युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गया। काफी तलाश करने पर भी युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर उसके पिता ने आरोपी सुधीर वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी के माता-पिता राजस्थान में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं, लेकिन वहां के ठेकेदार ने संपर्क करने पर बताया कि आरोपी के माता-पिता भट्ठे पर अपने कमरे में ताला लगाकर कहींं चले गए हैं। युवती के पिता ने आरोपी के माता-पिता को भी दोषी मानते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और युवती समेत आरोपी की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें