फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोपी को किशोर गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम से अश्लील रील्स देखने के बाद रिश्ते की बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने किशोर गृह भेज दिया है। परिवार से दूर होने व किशोर गृह जाते समय आरोपी के चेहरे पर पछतावा नहीं दिखा। वहीं उसके पिता काफी मायूस दिखे। पुलिस ने पीड़ित बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया। दूसरी ओर आरोपी के मोबाइल की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

गांव में किशोर और बालिका के मकान के बीच में दीवार का फासला है। कक्षा नौ में पढ़ने वाले 15 वर्षीय किशोर ने बृहस्पतिवार को कक्षा चार में पढ़ने वाली रिश्ते की बहन से उसके मकान में दुष्कर्म किया था। वारदात के समय बालिका के माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। उसके बाबा खेत व बहन घर के बाहर खेल रही थी।
माता-पिता के लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर दुष्कर्म की बात सामने आई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को आरोपी किशोर को किशोर गृह भेज दिया गया। उसका पिता पुलिस से बोला कि उन्होंने बेटे को पढ़ने के लिए भेजा, उसने ऐसा कृत्य किया, जिससे काफी बदनामी हुई है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद किशोर गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बालिका के होंगे बयान और किशोर के मोबाइल की जांच
पुलिस ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। उसके बयान शुक्रवार को नहीं हो सके। शनिवार को उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरी ओर पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच भी करेगी। किशोर अपने पिता के मोबाइल पर ही इंस्टाग्राम चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें