पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, घर में घुसकर चोट पहुंचाने, बच्ची से दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गुड्डू खुटार-मैलानी रोड पर गांव प्रसादपुर के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है।
पुलिस ने घेराबंदी की तो गुड्डू ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पुलिस वाहन पर सामने के शीशे में जा लगी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से गुड्डू घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे सीएचसी लाई। सीएचसी से आरोपी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।