फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के एक अन्य मामले में भी आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जनवरी की शाम को उनकी मूकबिधर 16 वर्षीय पुत्री पास में ही अपने ताऊ के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में शहीद मोहम्मद ने उसे पकड़ लिया था और धमकाते हुए अपने छप्पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की थी। आहट होने पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को पुवायां के राजीव चौक के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
उधर, एक अन्य मामले में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 26 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि निगोही के गांव टिकरी निवासी जीत उनकी 17 वर्षीय पुत्री को कहीं ले गया है। इसमें जीत के पिता रविंद्र का भी हाथ है। पुुलिस ने निगोही रोड पर वाटर पार्क के पास से जीत को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें