फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंजेक्शन से पेट में पानी भरने से महिला की मौत का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया खुर्द निवासी रजनीश ने कोर्ट के आदेश पर निगोही रोड पर संचालित नवज्योति चिकित्सालय के संचालक अंकित गुप्ता व डॉ. अंशिका गुप्ता के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उपचार में लापरवाही बरतने से पत्नी की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी रजनी का दो बार अल्ट्रासाउंड कराने पर मां और बच्चा स्वस्थ बताए गए थे। 14 जुलाई 2023 को प्रसव पीड़ा होने पर रजनी को परिचित के कहने पर नवज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर दंपती ने सामान्य प्रसव का भरोसा दिलाते हुए 50 हजार रुपये जमा कराए थे, लेकिन दो घंटे के बाद बच्चे की जान बचाने के लिए ऑपरेशन करने की बात कही। उसके बाद 20 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे बेटे का जन्म हुआ। इसके आधे घंटे के बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इस बीच रजनी का पेट फूलने व दर्द होने पर कंपाउंडर ने डॉक्टर को बुलाया। आरोप है कि रात में डेढ़ बजे अंशिका गुप्ता ने जल्दबाजी और असावधानी से पेट को दबाया, जिससे उनकी पत्नी के मुंह से खून निकल आया। चिकित्सक उसे आईसीयू में ले गए और दो यूनिट खून की आवश्यकता बताई।
आरोप है कि चिकित्सकों ने पत्नी के पेट में इंजेक्शन के जरिये ठंडा पानी भर दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। रजनीश ने बताया कि दोनों चिकित्सकों के पास आयुर्वेदिक डिग्रियां हैं। उनमें ऑपरेशन करने की योग्यता नहीं है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-
- ऑपरेशन सर्जन ने किया था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी हुआ था, साथ ही सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम ने जांच पूर्ण कर क्लीनचिट दी थी। मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डॉ. अंकित गुप्ता, संचालक नवज्योति अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें