फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
मृतक यूसुफ का फाइल फोटो
विज्ञापन
कलान में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल था किशोर
विज्ञापन

लोहे के पाइप में लगा था झंडा, तार की चपेट में आने से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलान। जुलूस-ए-मोहम्मदी में लोहे के पाइप में झंडा लगाकर चल रहे ग्राम नया गांव कुदरासी निवासी नयाब के पुत्र यूसुफ (14) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाला यूसुफ बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे साथियों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुआ था। लोहे के पाइप में हरे रंग का झंडा लगा रखा था। लोहे की पाइप सड़क के किनारे हाईटेंशन लाइन में छू गई। इसके बाद वह गिरकर तड़पने लगा। इससे जुलूस निकाल रहे लोगों में खलबली मच गई। परिजन उसे लेकर बदायूं जा रहे थे। रास्ते में अलापुर के नजदीक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से मां नसरीन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

-
निगम की लापरवाही से रोशनी के त्योहार पर हो गया अंधेरा
बिजली निगम की लापरवाही के चलते नयाब के घर का चिराग बुझ गया। ग्रामीणों के अनुसार,काफी दिन से बिजली निगम से लाइन को ऊंचा कराने की मांग की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके चलते यूसुफ की मौत हो गई।
-
किशोर की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है। गांव की नीची लाइन को ऊंचा कराकर व्यवस्थाओं को सही कराया जाएगा।
- मुदित सोनकर, एक्सईएन, जलालाबाद

-किशोर के मौत के मामले की एक्सईएन से जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेपी वर्मा, एसई

मृतक यूसुफ का फाइल फोटो

मृतक यूसुफ का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें