जिला सहकारी बैंक की बैठक में संबोधित करते अध्यक्ष डीपीएस राठौर। स्रोत : बैंक प्रबंधन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक की सहकारी देयों की वसूली व नवगठित पैक्स के कार्य व्यवसाय के संबंध में सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में पिछले कार्यों का लेखा-जोखा लिया गया और भविष्य के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया। चेयरमैन ने कहा हम केवल कागजों पर प्रगति नहीं, बल्कि जमीन पर परिणाम देखना चाहते हैं। हर योजना के पीछे जनता का पैसा और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों का निस्तारण सात दिनों के भीतर किया जाए।
एसआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, एडीसीओ दिनेश कुमार, संजय सिंह, शिवरतन लाल, ओमप्रकाश मौर्य, उप महाप्रबंधक शकील अहमद, अशोक कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।