फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां के युवक का बंडा में शारदा नहर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। तीन दिन पहले पीलीभीत क्षेत्र से लापता हुए पुवायां के युवक का शव रविवार को बंडा क्षेत्र में शारदा नहर में मिला है।
विज्ञापन

पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई छबीले मोहन मिश्रा 15 जुलाई को जनपद पीलीभीत के कस्बा पूरनपुर अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गए थे। उसी शाम वहां से अपनी रिश्तेदारी में थाना गजरौला के एक गांव जा रहे थे। तभी से वह लापता थे। परिजन के तलाशने पर छबीले की बाइक पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर संकरे पुल के पास मिली थी। वहां पुल के पास चाट का ठेला लगाने वाले युवक का कहना है कि छबीले की बाइक पुल से टकरा गई थी, जिससे वह शारदा नहर में गिर गए थे। मौके पर पहुंची पीलीभीत पुलिस ने बाइक नंबर आदि के आधार पर इसकी जानकारी छबीले के परिजन को दी थी। तभी से परिजन उनकी तलाश करा रहे थे।
एसएसबी और पीएसी के जवानों ने 16 जुलाई को छबीले मोहन मिश्रा की नहर में काफी देर तक तलाश की थी। रविवार सुबह तलाशी के दौरान परिवार के लोगों ने छबीले मोहन का शव बंडा क्षेत्र में अख्तियारपुर गांव को जाने वाली मोड़ पर शारदा नहर की झाल में उतराता हुआ देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रोजा का युवक फर्रुखाबाद में गंगा में डूबा
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मठिया कॉलोनी का रहने वाला सुनील कुमार पिकअप चलाते थे। शनिवार को वह फर्रुखाबाद गए थे। वहां नहाने के दौरान वह गंगा में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस गोताखोरों की मदद से सुनील की खोज करा रही थी। रविवार को सुनील का शव गोताखोरों ने ढूंढ लिया। सुनील का शव देखकर पत्नी मोनी, बेटा अरुण और बेटी देबू बुरी तरह बिलख पड़े। पत्नी मोनी ने बताया कि सुनील फर्रुखाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर के एकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें