निगोही। हमजापुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह शाहजहांपुर की ओर आ रहे टेंपों को निगोही की तरफ जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव गौरी खुर्द निवासी जलालउद्दीन (60) निगोही कस्बे में रहने वाले बीमार समधी को देखने के लिए गए थे। टेंपो से जलालउद्दीन वापस घर जा रहे थे। निगोही की तरफ जा रही पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी थी। इसमें जलालउद्दीन समेत तीन लोग घायल हो गए। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान जलालउद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल निगोही के गांव दुर्जनपुर गौटिया निवासी पिंकी और पिपरिया उदयभानपुर निवासी रामस्वरूप का इलाज चल रहा है। संवाद