फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार कई यात्री घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। तिलहर से सवारियां भरकर कटरा आ रहे टेंपो में एक वाहन ने नेशनल हाईवे पर पीछे से टक्कर मार दी। टेंपो में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा मंगलवार शाम करीब 4:45 पर हुआ। तिलहर से सवारियां भरकर कटरा आ रहा टेंपो जब नेशनल हाईवे पर खुसरो डिग्री कॉलेज के सामने से गुजर रहा था तभी शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर जा रहे वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार कटरा के गांव फीलनगर निवासी प्रेमपाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही टेंपो में सवार जैतीपुर के गांव पलिउरा निवासी छंगेलाल, पोसिल की मशवरी, सुरेश और कटरा के मोहल्ला इस्लामनगर की एक महिला घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए बरेली भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें