फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मजदूरी करने पंजाब गए पुवायां और पीलीभीत के एक-एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 10 मजदूर घायल हुए हैं, जिसमें एक ही हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव बनिगवां से नेतराम, मोनू, इंद्र कुमार, सोनू, रंजीत, प्रेमपाल, विमलेश कुमार, मनोज कुमार, शंकरलाल, राजेश और सुमित धान की रोपाई करने पंजाब गए थे। पंजाब के कपूरथला जनपद के गांव तलवंडी चौधरी में काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर पीलीभीत के कुछ श्रमिकों के साथ एक कैंटर से घर आ रहे थे। आठ जुलाई की सुबह करनाल के पास जीटी रोड पर सामने से आ रहे एक कैंटर से श्रमिकों के वाहन की टक्कर हो गई।
हादसे में गांव बनिगवां के 20 वर्षीय मोनू और जनपद पीलीभीत के थाना दिउरिया कलां के गांव रंबोझा निवासी अवधेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नेतराम, इंद्रकुमार, सोनू, रंजीत, प्रेमपाल, विमलेश कुमार, मनोज कुमार, शंकरलाल, राजेश घायल हो गए। इंद्रकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह मोनू का शव घर पहुंचा। मोनू की मौत से पिता रामस्वरूप, मां कंता देवी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि मोनू ने अपनी बहन की शादी चार जून को मोहम्मदी के गांव मजरा में की थी और आठ जून को धान लगाने पंजाब चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें