फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मंगलवार रात नौ बजे रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति की शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात बस शाहजहांपुर से पुवायां आ रही थी। गांव बड़ागांव के पास तुलाराम बाबा स्थान के नजदीक पुवायां की ओर से जा रही बाइक से बस की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर चला गया। भारी भीड़ जमा हो गई। पुवायां कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद दरोगा रामेंद्र सिंह ने बताया कि एक मृतक की शिनाख्त लखीमपुर खीरी जनपद के पोस्ट महमूदपुर के गांव सोहट निवासी कालीचरण के पुत्र सत्यपाल मौर्या के रूप मे हुई है। दूसरे के बारे में पता नहीं लग सका है। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें